रामगढ़, जनवरी 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर के प्रथम भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो उठा। मंगलवार प्रातः 11 बजे से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसमें कोलकाता से पधारे पंडित घनश्याम व्यास ने सुमधुर वाणी से रामकथा का रसपान कराया। कार्यक्रम का पावन सानिध्य परम श्रद्धेय संत संतोष भाई (बरनपुर, आसनसोल) का प्राप्त हुआ, जिससे संपूर्ण आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। सुंदरकांड पाठ के साथ ही 11.30 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन आरंभ हुआ, जो श्रद्धालुओं की अपार उपस्थिति के कारण सायं 4 बजे के बाद तक निरंतर चलता रहा। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य माना। सायं 5 बजे यजमानों की ओर से विधिवत गणेश पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विष्णु पोद्दार, संजय अग्रवाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.