हाजीपुर, दिसम्बर 4 -- हाजीपुर। सं.सू. नगर परिषद हाजीपुर की ओर से गुरुवार की संध्या पर्यटन विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और नदी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्णिमा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। कौनहारा घाट स्थित नमामि गंगे घाट पर काशी जैसा भव्य गंगा आरती का दृश्य उभरा। एनएमसीजी नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में आयोजित इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को गंगा नदी से जोड़ना और घाटों के महत्व को पुनर्जीवित करना है। शुरुआत विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना से हुई। नगर परिषद हाजीपुर की सभापति डॉ. संगीता कुमारी समेत उपस्थित महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर गंगा आरती का शुभारंभ किया। जैसे ही मंत्रोच्चार गूंजा और आरती की लौ लहराई, पूरा घाट भक्ति, आस्था और पवित्रता के वातावरण से आलोकित हो उठा। ठंड के बावजूद सैकड़ों श्...