देवघर, अक्टूबर 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। स्थानीय जैन मंदिर में रविवार को भक्तामर गुणमाला स्तोत्र कक्ष का प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया गया। गत वर्ष स्थानीय जैन मंदिर में पांच अक्टूबर को भक्तामर गुणमाला स्तोत्र कक्ष की स्थापना हुई थी। प्रथम वर्ष वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में अभिषेक ने शांतिधारा की। उसके बाद भगवान शांति विधान संगीत मंडली के साथ आए पंडित जयकुमार जैन ललितपुर के सानिध्य में श्री 1008 शांतिनाथ विधान किया गया। उसके बाद हवन किया गया एवं भक्तामर गुणमाला स्तोत्र कक्ष में 48 दीपकों को मंत्रोच्चार के साथ 48 दीप जलाए गए। उसके बाद भोजन प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर ताराचंद जैन के साथ जैन समाज अन्य महिला-पुरुष सदस्य उपस्थिति रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.