संभल, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली में माघ माह के दौरान निकाली जा रही प्रभात फेरी का 25वां दिन बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी के दौरान कस्बे का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली से निकली प्रभात फेरी के सदस्य भजन-कीर्तन करते हुए पहले कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरे, इसके पश्चात वाहन द्वारा भजन-कीर्तन करते हुए भगवन्तपुर स्थित बाली देवी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर बहजोई होते हुए जिला अधिकारी आवास पहुंचे। प्रभात फेरी के सदस्यों ने जिलाधिकारी को आगामी 1 फरवरी (रविवार) को पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले भंडारे का विधिवत निमंत्रण दिया। इस अवसर पर जयराम दास त्यागी जी महाराज, डालचंद्र गुप्ता, सुखवीर सिंह यादव, दिनेश कश्यप, छोटेलाल, भुवनेश गुप्ता, शिवम नागर, टीटू यादव, ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.