मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर गौशाला में चल रहे दस दिवसीय रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का मंचन किया गया। इसके साथ ही रावण जन्म और उनके जीवन के रहस्य को भी लोग मंचन के माध्यम से देश सके। जब मंच पर भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी का मधुर संगीत शुरू हुआ तो उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो उठे। मंचन के दौरान भगवान के स्वरूप का विस्तृत वर्णन किया जा रहा था। उस दौरान माता कौसल्या एकटक नन्हा श्रीराम को निहार रही थीं। जिस दिन राम जन्म हुआ, वेद गाते हैं कि सभी तीर्थ वहां अयोध्या में चले आए। प्रभु की बाल-लीला का प्रसंग जब कौसल्या माता उन्हें बुलाने जाती हैं तो प्रभु ठुमक-ठुमक कर भागते हैं। माता उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ती हैं और वे धूल-धूसरित शरीर के साथ आते हैं। यह दृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.