फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- खागा। नगर के गौरव गार्डन में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को श्री राम जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचन के दौरान जैसे ही श्री राम के जन्म प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल मंगल गीतों की गूंज से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मंगलाचार किया और प्रसाद रूप में सोठौरा वितरण किया गया। अयोध्या धाम से पधारी कथावाचक सुरभि वैदेही जी ने श्री राम के अवतरण की महिमा, उनके आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप को सरल व प्रभावी शब्दों में प्रस्तुत किया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर होकर जयकारों के साथ प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का आनंद लेते नजर आए। महोत्सव में यजमान के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह अपने पति के साथ श्रद्धा भाव से श्री राम कथा का श्रवण करती रहीं।...