गिरडीह, मार्च 31 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड के भंवरडीह गांव के चैती दुर्गा मंदिर आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। डेढ़ सौ से अधिक वर्षों से यहां वासंतिक नवरात्र के मौके पर परम वैष्णवी मां जगदंबा की पूजा आराधना की जाती है। कलश स्थापन के साथ ही वासंतिक नवरात्र का शुभारंभ हो गया। नवरात्र के मौके पर दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधिवत् पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि संतानोत्पति की कामना को लेकर वर्षों पहले पंडित हुबलाल पांडेय ने यहां वासंतिक नवरात्र की शुरुआत की थी। शुरूआती दौर में ही उनकी मन्नतें पूरी हो गई। जिससे चैती दुर्गा मंदिर की दूर दूर तक ख्याति फैली हुई है। जिससे यह मंदिर आस्था और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। पंडित हुबलाल पांडेय के गुजरने के बाद उनके वंशज द्वारा वासंतिक नवरात्र का बीड़ा उठा लिया गया है। प्रत्येक वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.