गिरडीह, फरवरी 17 -- बेंगाबाद। गोलगो पंचायत के भंवरडीह गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति के दो मंजिला मकान में रखी बिचाली में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना से कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। हल्ला होने पर गांव के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे परिवार के सदस्य हताहत होने से बाल बाल बच गए। फिर भी हजारों रुपए मूल्य की संपति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि गांव के शंभू राणा मकान के दो मंजिला घर के एक कमरा बिचाली से भरा हुआ था। शाम को संध्या पूजा के दौरान दीवार पर जली हुई अगरबती लगा दी गई थी। लोगों का कहना है कि अगरबती से बिचाली में धीरे धीरे आग पकड़ ली। दो मंजिला के कमरा से धुंआ और आग निकलने के बाद परिवार के सदस्यों के बीच अफरा तफरी मच गई। हल्ला होने पर लोग जमा हो गए। बिचाली में पानी का फव्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.