बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के अमलोर गांव स्थित खेरापती मंदिर में पिछले सात दिनों तक श्रीमदभागवत कथा का आयोजन हुआ। कथावाचक आचार्य संदीप पांडेय ने बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के बाद श्रद्धालु भक्तों द्वारा पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन रखा गया। गांव के अलावा आसपास क्षेत्र के भक्तों ने सिद्ध स्थान खेरापती मंदिर पहुंचकर माथा टेका। भागवत कथा के आयोजक लाखन सिंह उर्फ छोटू सिंह, शिव गोविंद सिंह, कृष्णपाल परिहार, सीताराम सिंह, उदयभान सिंह, रामदास सिंह आदि की सहभागिता रही। वहीं शहर के स्वराज कालोनी स्थित अधिवक्ता संजय मिश्र के आवास पर तीसरे दिन कथा का आयोजन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...