चंदौली, जनवरी 27 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में सरस्वती पूजा के आयोजन के उपलक्ष्य में मुन्ना प्रजापति और रमाशंकर प्रजापति के नेतृत्व में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में मां की आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिये भीड़ उमड़ पड़ा था। विसर्जन से पूर्व भंडारा में हजारों भक्तों ने प्रसाद चखा। देर रात को मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रामलाल राजभर, सुदर्शन चौरसिया, पिंटू चौरसिया, कमल प्रजापति, दिनेश प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...