बांका, जनवरी 21 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। मंदार की गोद में अवस्थित लखपुरा गांव स्थित काली माता के पौराणिक मंदिर में सालाना वार्षिक भंडारा पूजनोत्सव में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।यही स्थिति पंजवारा स्थित काली माता के मंदिर प्रांगण का बना रहा।इस अवसर पर दोनों जगहों पर एक दिवसीय मेला भी लगता है।साथ ही दोनों ही मंदिरों में पौराणिक परंपरा अनुसार सैकड़ों पाठा की बलि भी दी गई।यहां की विशेषता है कि मंदिर में माता की कोई प्रतिमा नहीं है।मंदिर के गर्भगृह में माता की पिंडी बनी है।उन्हीं की पूजा-अर्चना का विधान है।लखपुरा एवं पंजवारा के इस अति प्राचीन माता के मंदिर में भंडारा पूजन की पुरानी परंपरा रही है।माघ मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम एवं अंतिम मंगलवार को प्रति वर्ष यह पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।यहां पूजनोत्सव समार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.