बदायूं, जनवरी 28 -- कुंवरगांव। नगर में आयोजित भंडारे में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अनोखा दृश्य देखने को मिला। भंडारे में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विधायक ने समर्थकों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कहा, ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को समाज के लिए आवश्यक बताया। भंडारे के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल सिंह, गुड्डू गुप्ता, मिक्की सिंह, कुक्की सिंह, बिजेंद्र पाल, किशनवीर रावत, प्रमेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...