गिरडीह, फरवरी 17 -- देवरी। देवरी के देवपहाडी स्थित बाबा जागनाथ मठ एवं बिराजपुर के पास अवस्थित महादेव पहाड़ी शिव मंदिर व जीरानाथ महादेव मंदिर गुनियाथर के प्रांगण में सोमवार को हवन, पूजन, महाआरती एवं भंडारे का आयोजन के साथ दस दिवसीय रूद्र महायज्ञ सह शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हो गया। जागनाथ मठ के मठाधीश्वर स्वामी गोरवानन्द जी महाराज के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इधर शिव मंदिर कमेटी महादेव पहाड़ी शिव मंदिर के सदस्यों की अगुवाई में महोत्सव आयोजित किया गया। जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार सिंह, विनय कुमार शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, पूर्व मुखिया रामनारायण दास, समाजसेवी बसंत तिवारी, नकुल चौधरी, सुरंजन सिंह, मनोज कुमार राय, अजय राय, सहदेव शर्मा, उमेश प्रसाद राय, अनुज रंजन, निरंजन तिवारी, अजय तिवारी, विनय कुमार राय, मुकेश राय, रामर...