जहानाबाद, फरवरी 9 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी नगर पंचायत के देहुंनी गांव में पिछले सात दिनों से चल रहे भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ भंडारे के साथ रविवार की देर शाम समाप्त हो गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब यह कार्यक्रम 2 फरवरी को शुरू हुआ था जिसमें नए शिव मंदिर के निर्माण के बाद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई जिसमें रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इस दौरान भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का कार्यक्रम भी चल रहा था जिसमें अयोध्या एवं वृंदावन से आए कई संतों ने भागवत कथा का रसपान किया। कथा को सुनने को लेकर काफी दूर दराज से श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंच रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...