फतेहपुर, नवम्बर 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। मलवा ब्लॉक के महरहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन आठवें दिन हवन-पूजन, कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ किया गया। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। सुबह हवन कुण्ड पर आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियाँ दिलाई गईं। आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर वातावरण में श्रद्धालुओं ने धर्म और संस्कारों के महत्व को आत्मसात किया। हवन के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए कन्याओं का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद विशाल भंडारे की शुरुआत हुई। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था प्रकट की। भंडारे में श्रवण कुमार शुक्ला, जय प्रकाश नारायण तिवारी, पुतान तिवारी, उमादत्त तिवारी, योगेश रं...