सहारनपुर, अप्रैल 26 -- बड़ा हनुमान मंदिर महादेव कुटी शिव मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के लिए चल रहा अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न हो गया। शुक्रवार को जन कल्याण यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई है, इसके लिए 21 अप्रैल से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार को अनुष्ठान कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। सुबह के समय कार्यक्रम का आरंभ पूजा पाठ से किया गया। इसके बाद आचार्य अनुज शास्त्री के निर्देशन में विद्वानों की टीम ने यज्ञ का कार्य संपन्न कराया। अन्वेष गर्ग, पंकज बंसल, तेजवीर चौधरी, विकास माहेश्वरी, अरविंद शर्मा, कमलकांत सैनी सपत्नी यजमान शामिल रहे। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार की रात भजन-कीर्तन का आयोजन चला जिसमें अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.