महाराजगंज, फरवरी 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी गांव में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर गांव सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। महायज्ञ के अंतिम दिन महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा स्थापित कलश में रखे पावन जल को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हरपुर माइनर नहर में विसर्जित किया गया। इसके पश्चात मंगल गीत गाते हुए श्रद्धालु पुनः यज्ञ परिसर पहुंचे। समापन अवसर पर यज्ञाचार्य संजय मिश्रा, यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, प्रदुम्न पांडेय, बबलू पांडेय, विशाल गुप्ता, नितेश गुप्ता, अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...