हल्द्वानी, जून 3 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा रामणी जसुवा कालिका कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का यज्ञ पूर्णाहुति भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार सुबह गणपति पूजन सर्वदेव पूजन के साथ यज्ञ पूर्णाहुति हुई। पूजन कार्य लोकेश जोशी, रूपेश जोशी आदि ने संपन्न कराया। कथा के अंतिम दिन व्यास गिरीशानंद ने कथा का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन को सत्यमार्ग का अनुश्रवण होता है। भागवत कथा की पाठशाला मनुष्य को सत्कर्म के साथ जीवन जीने का बोध कराती है, केवल अपने प्रभु का चरण पकड़ने वाले को फिर किसी कलयुग के मानव के चरण पकड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कथा को कालिका कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, एकता बिहार, पंचकेदार कॉलोनी सहित कठघरिया छेत्र के भक्तों ने सहयोग कर सफल बनाया। ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली ने समस्त ध...