मैनपुरी, जून 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डांडा में भंडारे की दावत खाने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर दबंगों ने हमला बोल दिया। जिससे वे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला डांडा निवासी ओमवीर पुत्र अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपनी मां शीला देवी तथा भाई अवनीश के साथ 18 जून की रात 9 बजे गांव में चल रहे भंडारे की दावत खाने जा रहा था। तभी ग्रामवासी गौरव पुत्र सत्यवीर, अंकुश पुत्र कप्तान सिंह, आसान सिंह पुत्र प्रमोद, जीवालाल पुत्र चरण सिंह तथा अर्पित पुत्र कप्तान सिंह लाठी डंडा, अवैध हथियार लेकर आए और बिना वजह उसके घर का गेट तोड़ने लगे। जब उन्हें रोका गया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.