बोकारो, फरवरी 22 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। फुसरो-चन्द्रपुरा मुख्य सड़क मार्ग में भंडारीदह बिनोद चौक समीप बीते शनिवार की देर रात को एक ऑटो चालक सह मालिक संतुलन खोने से एक ठेला को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। ऑटो पलटने से चालक सह ऑटो मालिक मनोज सिंह की पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। स्थानीय जनों के सहयोग से ऑटो में दबी मनोज सिंह की पत्नी को बाहर निकाल कर मोड़ पर एक प्राइवेट चिकित्सक से प्राथमिक इलाज कराया गया इसके बाद बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ठेला धकेल रहे युवक को भी चोट आई है। ठेला के परखच्चे उड़ गए। ऑटो चालक सह मालिक मनोज सिंह भंडारीदह पेट्रोल पंप समीप निर्माणाधीन नये भवन से भंडारीदह कॉलोनी आ रहा था। वहीं ठेला वाला अपना दुकानदारी बंद कर बिनोद चौक आ रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार से ऑटो चालक ने ठेला को ज...