बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- भंडारा में 10 हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण परवलपुर में 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के डाकबंगला रोड स्थित श्री कल्याणेश्वर नाथ सेवा संघ द्वारा चल रहा नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को भंडारा के साथ समापन हुआ। इसमें 10 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक गौतम कश्यप जी महाराज ने भक्तों को कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और ईश्वर की प्राप्ति है। यह लक्ष्य सच्ची भक्ति, निस्वार्थ कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही मिलेगा। भक्ति हृदय की भावना है, जबकि कर्म जीवन का कर्तव्य। दोनों के संतुलन से ही जीवन सार्थक बनेगा। आयोजन में सन्यासी बाबा संत नागेंद्रदास, पुजारी विजय प्रभात, विनय सिंह, मनीष कोबरा, जुली कुमारी, राम क...