हरदोई, फरवरी 1 -- हरपालपुर। माघ पूर्णिमा पर क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान और भंडारों का आयोजन किया गया। कस्बे में धर्मेंद्र यादव उर्फ टर्रा, अभिषेक मिश्र, नीरज यादव और राजीव सिंह ने प्रसाद वितरण किया। ग्राम पलिया गांव में मुकेश सिंह ने बूंदी वितरण का कार्यक्रम किया। इसके साथ ही दीपक, चरण सिंह, दीपक बाजपेई और विजय द्विवेदी के सहयोग से राहगीरों को छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.