बरेली, अक्टूबर 24 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। त्रिवटीनाथ मंदिर में भंडारा खाकर लौट रहीं युवतियों को कुछ युवकों और महिलाओं ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ितों ने इसका वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की तो थाना प्रेमनगर में सात नामजद समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बसंत टॉकीज के पीछे बिहारी बस्ती में रहने वाली प्राची सक्सेना ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे वह, काजल शाह, संजना, अपनी मौसी और उनके बच्चों के साथ त्रिवटीनाथ मंदिर में भंडारा खाने गई थीं। वहां से लौटते समय मोहल्ले के लड़कों से विवाद हो गया। इस पर आरोपी दीपक, भोमा, सन्नी, सुमित, अंजलि, पार्वती और नेहा सहित करीब 10 अज्ञात ने उन लोगों को घेरकर मारपीट की। आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और लात-घूंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.