गढ़वा, अप्रैल 6 -- रंका। अनुमंडल मुख्यालय में श्री रघुनाथ अखाड़ा परिसर में शनिवार दोपहर बाद आयोजित भंडारा में एसडीओ रुद्र प्रताप, डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह, श्री रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सुलपानी सिंह सहित अन्य ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। एसडीओ श्रीरामनवमी का त्योहार आस्था का त्योहार है। एक दूसरे के साथ भाईचारगी के साथ मनाएं। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाएं। उपाध्यक्ष विवेक चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार चौधरी, सह कोषाध्यक्ष सोनू मद्धेशिया, संयोजक रानू राज सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...