गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के उपलक्ष्य में मंगलवार को कई जगहों पर भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा का प्रसाद लेने के लिए हर जगहों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शहर के बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। यहां दोहपर 1 बजे से 5 बजे तक भंडारा चला। इधर गांधी चौक स्थित बड़की दुर्गा मंडप और सेंट्रल पूजा कमेटी बनियाडीह में भी भंडारा हुआ। दोनों जगहों पर दोपहर से रात तक भंडारा का प्रसाद लेने श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बीबीसी रोड स्थित श्री शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति में भंडारा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष रितेश सिन्हा, सचिव अजय राम, कोषाध्यक्ष निलेश सिंहा, सन्नी, चेतन, मानस, विशाल, रूपेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.