विकासनगर, जुलाई 2 -- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्य भंडारागार निगम कर्मचारी संगठन के संरक्षक रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, सहकारिता वीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भंडारागार निगम कार्मिकों की वेतन विसंगति दूर करने एवं विभागीय ढांचे में पद बढ़ाए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से रघुनाथ नेगी ने कहा कि निगम के स्वीकृत स्टाफ ढांचे में पदनाम, वेतनमान व ग्रेड वेतन (लेवल) में कई विसंगतियां हैं। जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। साथ ही अस्वीकृत पदों को स्वीकृत करते हुए कुल 162 पदों का स्टाफ ढांचा स्वीकृत किए जाने की मांग की। कहा कि अब तक मात्र 121 कार्मिकों का ही विभागीय ढांचा स्वीकृत है। कहा कि उक्त विसंगतियों के चलते कार्मिकों को आर्थिक नुकसान एवं पदोन्नति के लाभ से भी वंचित होना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.