चम्पावत, जुलाई 19 -- चम्पावत। भंडारबोरा जिला पंचायत सीट से कमल रावत का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कमल रावत को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया गया। जानकारी छिपाने को लेकर बीते नौ जुलाई को आरओ ने कमल का नामांकन निरस्त कर दिया था। चम्पावत विधान सभा की भंडारबोरा सीट से कमल रावत अब जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ सकेंगे। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य के आरओ विमल सूंठा ने कमल रावत को प्रतीक चिह्न का आवंटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...