गढ़वा, अगस्त 4 -- भंडरिया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर भंडरिया के झामुमो कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष हरिदास तिर्की ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई शिबू सोरेन ने लड़ी थी। उनके प्रयास से आज झारखंड राज्य अलग हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में रवि कश्यप, लॉरेंस कुजूर, मोबिन अंसारी, शुशील केरकेट्टा, हारून खान आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.