गढ़वा, जनवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड के किसानों ने धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। किसानों ने गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, डीसी और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में प्रखंड मुख्यालय में संचालित भंडरिया प्रखंड स्तरीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड (एफपीओ) में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग की गई है। किसानों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने के कारण वे अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर नहीं बेच पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। उससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.