लोहरदगा, जुलाई 26 -- भंडरा, प्रतिनिधि।सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर लोहरदगा भंडरा प्रखंड बस्ती से कवरियों का एक जत्था शनिवार को बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। देवघर के लिए रवाना होने से पूर्व सभी कावरियों ने प्रखंड के ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। फिर बाबा भोलेनाथ का जयकारा करते सभी देवघर के लिए प्रस्थान हुए। जत्था का नेतृत्व कर रहे अनूप यादव ने बताया की देर रात से सुल्तानगंज में गंगा का पवित्र जल उठा के बाबा बैजनाथ के लिए पैदल निकलेंगे। देवघर में बाबा का जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख और समृद्धि की कामना करेंगे। जत्था में भंडरा के आकाश उरांव, शिव शंकर सिंह, दुर्गा यादव, अभिषेक कुमार, संजय महली, कृष्णा महली, अमर यादव, अनूप यादव, निथुन यादव, गुड्डू यादव, लालू यादव, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.