लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के भंडरा में मंगलवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों पर परिवहन और पुलिस ने कार्रवाई की।यातायात प्रभारी ग्लैन रजवार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई की गई। मंगलवार बाजार के दिन टेंपो चालकों सड़क के बीचों-बीच गाड़ी खड़ी कर देते हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। सड़क पर लापरवाही से खड़े वाहनों और बिना हेलमेट व दस्तावेज के चल रहे बाइक सवारों पर कार्रवाई की गई। इनसे लगभग 20 हजार रुपए का चालान काटा गया। इस अभियान में यातायात प्रभारी ग्लैन रजवार, रोड इंजीनियर कृष्ण कुमार, ट्रैफिक पुलिस चंद्रमोहन और राहुल कुमार मौजूद रहे। वहीं मौके पर उपस्थित यातायात प्रभारी ग्लैन रजवार ने कहा कि हमारा मकसद केवल चालान काटना नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नियमों की अनदेखी कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.