बलरामपुर, जनवरी 7 -- तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत भंगहाकला में गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्ग पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा होने से भारी जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से इस स्थान पर विकास कार्य नहीं कराया गया, जबकि कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। यह मार्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा तथा मां पाटेश्वरी विद्यापीठ जाने का एकमात्र रास्ता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा रहने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। नालियों के गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी अब्दुल कलाम, अनवर, मोहम्मद, राकेश कुमार, जीवनलाल, बेकारू, सोहनलाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.