काशीपुर, दिसम्बर 3 -- काशीपुर। मान्यता प्राप्त यूनियन एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बुधवार को काशीपुर उपमंडल के सहायक मंडल इंजीनियर प्रभात कुमार के साथ बैठक की। इसमें रेलवे कर्मियों के आवासों की मरम्मत कराने की मांग की है। बैठक में कर्मचारी का एरियर से संबंधित, कॉलोनी से संबंधित, आवास मरम्मत से संबंधित और नया आवास बनाने के संबंध में चर्चा हुई। यहां यूनियन शाखा अध्यक्ष, नरेश कुमार, शाखा मंत्री सुमित कुमार, नवनीत, नितिन कुमार, अजीत कुमार, राहुल जैन, उपदेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...