आजमगढ़, दिसम्बर 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन दिन और रात का तापमान गिरने से ठंड बढ़ गयी है। सर्द हवाएं चलने से सुबह और रात में लोग कांप जा रहे हैं। आलमारी और बक्सों में रखे लोगों के गर्म कपड़े, श्वेटर, रजाई, कंबल आदि निकल गए हैं। पश्चिमी हवाओं के चलने से करीब एक सप्ताह से जिले में ठंड दिन-रात बढ़ रही है। जिसके चलते रात और भोर में तापमान गिरावट हो रही है। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जबकि इस दौरान रात के तापमान में भी 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उत्तर-पश्चिमी से बर्फीली हवाएं चलने से शहर का दिन-रात का पारा तेजी से गिरा। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। पहली बार रात का पारा सामान्य से कम रहा। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह...