मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ। नगर क्षेत्र के बढ़ुवा गोदाम बाजार के वाशिंदें मूलभूत सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं। हालत ये है कि जर्जर सम्पर्क मार्ग और जलनिकासी के मुकम्मल इंतजाम नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जो नाले का निर्माण कराया गया है, वह आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। समस्या के बाबत जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को कई बार स्थानीय लोगों ने अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान अबतक नहीं हो सका है। स्थानीय नगर क्षेत्र स्थित बढुवा गोदाम बाजार में दो हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। बाजार क्षेत्र की घनी आबादी होने के बाद भी यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। स्थानीय बाजार निवासी रामप्रवेश, शिवाजी यादव, छोटक प्रसाद, सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि घनी आबादी होने के बाद भी यहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.