झांसी, नवम्बर 22 -- बढ़ते पछुआ के कहर से रानी लक्ष्मीबाई का शहर झांसी कंपकंपा उठा है। शनिवार को सुबह से मौसम सुस्त रहा। एक पहर बाद बेजान धूप रास आई। जिसने बंदों के चेहरे खिला दिए। पर, कमरों का टेम्प्रेचर बेहद लो रहे। लोगों ने रजाई-कंबलों का सहारा लिया। चढ़ते-उतरते मौसम के बाद बीच अधिकतम पारा 26 डिग्री पर टिका रहा। जो सामान्य से 2.4 सेंटीग्रेट कम था। जबकि न्यूनतम ताप 12 डिग्री दर्ज किया गया। नवंबर के चौथे सप्ताज में सर्दी पूरे रौ में आ गई है। शनिवार सुबह 6.49 बजे सूर्योदय हुआ। 8 से 10 किमी रफ्तार से चल रही पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से हवाओं ने लोगों के तन से गर्म कपड़े नहीं हटने दिए। 11.30 बजे धूप में तेजी आई। पर, हवाएं परेशान करती रहीं। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज का बुरा हाल हुआ। दोपहर 1.30 बजे मौसम रास आया। दोपहर 3.30 बजे से अचानक मौसम बि...