बिजनौर, जनवरी 21 -- बढ़ापुर वन रेंज की ढकरिया बीट के कक्ष संख्या 04 में हाथी के बच्चे का शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन उच्चाधिकारी पहुंचे। चिकित्सकों की टीम से शव का पोस्टमार्टम कराया। मंगलवार सुबह विजयसिंहपुर (बढ़ापुर) वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान रेंज के अंतर्गत ढकरिया बीट के कक्ष संख्या 04 में हाथी के एक नर बच्चे का शव मिला पड़ा मिला। बढ़ापुर वन क्षेत्राधिकारी रमेश सिंह ने हाथी के बच्चे का शव मिलने की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन संरक्षक मुरादाबाद रमेश चंद्रा, एसडीओ अंशुमान मित्तल मौके पर पहुंचे और बारीकी से शव का निरीक्षण किया। वन विभाग के एसडीओ अंशुमान ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं पाया गया। प्रथम दृष्टिया ठंड के चलते बच्चे की मौत होना प्रतीत हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.