संतकबीरनगर, अगस्त 8 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल के पूर्वी कछार क्षेत्र में बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर गुरुवार को स्थिर हो गया। पिछले दो दिन में नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़त दर्ज की गई थे। दो मीटर की बढ़त से नदी का जलस्तर 77.500 मीटर पंहुच गया था। तेजी से जलस्तर बढ़ने से करमैनी-बेलौली बांध के तटवर्ती गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सशंकित है। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान 79.500 मीटर से दो मीटर नीचे है। ड्रेनेज खंड के अधिकारी व कर्मचारी नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि नदी के खतरनाक रूप से बढ़ने की वजह से बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। आधी-अधूरी बाढ़ बचाव की तैयारियां बाढ़ के खतरे से डरा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.