फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बढ़पुर के खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान पर तीसरी बार तबादले की गाज गिरी है। बढ़पुर ब्लाक में अपनी कार्यशैली से सुर्खियों मे रहे खंड विकास अधिकारी को नवाबगंज ब्लाक में स्थानांतरित किया गया है। बीडीओ के खिलाफ ब्लाक के कई प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया था। खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान को सबसे पहले कमालगंज ब्लाक की जिम्मेदारी दी गयी। यहां पर तत्कालीन जिलाधिकारी वीके सिंह की नाराजगी के चलते उनको जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। बाद में बीडीओ को बढ़पुर ब्लाक में स्थानांतरित किया गया। यहां पर उन्होंने 17 जनवरी को काम संभाला था। भुगतान को लेकर कई प्रधानों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। गुतासी के प्रधान ने तो शासन स्तर तक खंड विकास अधिकारी की शिकायत की थी। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बीडीओ अमरेश...