बाराबंकी, दिसम्बर 14 -- बाराबंकी। तापमान में मामूली सुधार तो हुआ लेकिन कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसका असर लम्बी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। रविवार को कई ट्रेनें बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। तापमान में बढ़ा तो तेज हो गया कोहरा: पिछले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान साढ़े 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को ठंड से राहत तो मिली लेकिन कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में राहगीरों को रात में परेशानी उठानी पड़ रही है। ट्रेनें हो रही लेट, यात्री परेशान: कोहरे का प्रकोप अब लम्बी दूरी की ट्रेनें के संचालन पर पड़न...