सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- धनपतगंज। कूरेभार-हलियापुर मार्ग पर स्थित हरौरा बाजार में शराब ठेकों के आसपास बढ़ते शराबियों के जमावड़े ग्रामीणों के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। पुलिस बूथ से चंद मीटर दूर मुख्य मार्ग पर देर रात भीड़ में दुर्घटना की संभावना बढ़ी रहती है। मुख्य बाजारों के मुख्य मार्गों पर बढ़ते शराबियों के जमावड़ों के चलते दुर्घटना की संभावना के चलते रोड पर निकलने में ग्रामीण शहम से जाते हैं। ग्रामीणों की माने तो हरौरा बाजार स्थित शराब के ठेकों पर लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने से लोग इधर-उधर शराब पीते नजर ही नहीं आते बल्कि सड़क मार्ग पर भी उनके आवागमन बेतरतीब बने रहते हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी इस प्रमुख समस्या को लेकर प्रशासन बेफिक्र बना है। वही मुख्य बाजार होने के चलते ग्रामीणों का आवागमन बराबर बना रहता है। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.