किशनगंज, दिसम्बर 21 -- किशनगंज। संवाददाता शनिवार को भी भीषण ठंड, कुहासा व तापमान में आयी कमी की वजह से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। लगातार दो दिनों से न्यूनतम तापमान तेज गिरावट ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय की ओर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 72 घंटे तक मौसम में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान महज 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में अचानक आई इस गिरावट से जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे दिनभर घरों में दुबके रहे। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि दृश्यता घटकर 350 मीटर से भी कम हो गई। इसका सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.