दुमका, दिसम्बर 21 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका जिला में कड़ाके की ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन भर धूप नहीं खिली। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाए रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। वाहने चली,पर रफ्तार धीमी थी। सर्द हवा बहने से कनकनी बढ़ गई है। घने कोहरे के कारण कई वाहने रोड के किनारे खड़ी रही। कोहरे कम होने पर धीरे-धीरे वाहने चली। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड बढ़ने से रूम हीटर की बिक्री बढ़ गई है। गर्म कपड़ों की शहर में कई अस्थायी दुकाने खुल गई है। शॉपिंग मॉल व दुकानों में भी गर्म कपड़ों की बिक्री काफी अधिक बढ़ गई है। ठंड के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है। शनिवार को दुमका का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। घने कोहरे से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.