सराईकेला, जनवरी 1 -- खरसावां,संवाददाता। कुचाई प्रखंड अंतर्गत बारूहातु पंचायत के पाडिया गांव में बुधवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बारूहातु पंचायत के 15 वार्डों में जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय एवं गरीब वर्ग के 140 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। प्रत्येक वार्ड में 8-8 बुजुर्गों को बारूहातु पंचायत के मुखिया रेखामनी उरांव, पंचायत सचिव दुखीराम प्रधान, उप मुखिया देवी कोश्यला मुंडा और दशरथ उरांव के हाथों कंबल दिया गया। मुखिया ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना प्रशासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे राहत कार्य जारी रहेंगे। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभार्थियों ने प्रशासन का आभार जताते कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कंबल उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.