बांका, जनवरी 11 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले में बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि, जिलेवासियों की मानो कड़ी परीक्षा हो रही है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह और शाम के समय घरों से निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। शनिवार की सुबह जिले की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि कुछ ही दूरी पर स्थित वस्तुएं भी दिखाई नहीं दे रही थीं। जबकि सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता कम होने के कारण रफ्तार थमी रही और लोग सावधानीपूर्वक यात्रा करते नजर आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर और भी अधिक देखने को मिला। साथ ही कड़ाके की ठंड से बचन...