इटावा औरैया, जनवरी 31 -- जिले में होमगंज स्थित सर्राफा बाजार की हालत ख़ामोशी को बयां कर रही है। शादी सीजन को लेकर सितंबर से ही लोग सोना चांदी खरीदने लगते थे लेकिन अब तो शादियों शुरू हो चुका है फिर भी यहां सन्नाटा है। सुनार परेशान हैं कि ग्राहक घर से नहीं निकल रहा है। सोने और चांदी के बढ़े हुए दामों ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सोना 1 लाख 60 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है और चांदी 4 लाख रूपये प्रति किलो पहुंच गई है। सोना और चांदी इन दिनों आसमान छू रहे है और यही वजह है कि सर्राफा बाजार ख़ामोशी की चादर ओढे बैठा है। सोना चांदी बेचने वाले व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुबह से एक ग्राहक नहीं आया है, पूरे मार्केट में सन्नटा पसरा हुआ है। लोग सोने चांदी के बढ़े हुए दामों से परेशान हैं। व्यापारियों को डर सता रहा है कि कहीं...