बागपत, अप्रैल 1 -- गांधी रोड पर स्थित मानस्तंभ पर एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्तंभ के ऊपरी हिस्से में विराजित शेष तीनों प्रतिमाओं को भी नीचे उतार अतिथि भवन पहुँचा दिया गया। ऊपर के फ्रेम और ध्वजा को हटा दिया गया है। समाज के लोग आदिनाथ भगवान की दूसरी प्रतिमा को प्रतिष्ठित करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दरअसल, सोमवार को मान स्तम्भ परिसर के चारों तरफ के द्वार बंद कर मान स्तंभ के ऊपरी हिस्से का फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया। कुछ श्रद्धालुओं व अन्य कर्मचारियों ने मचान के माध्यम से ऊपर पहुँचकर प्रतिमाओं के चारों ओर लगे फ्रेम को हटा दिया। इसके बाद यहां विराजित भगवान आदिनाथ की शेष तीनों प्रतिमाओं को भी नीचे उतारकर दिगम्बर जैन अतिथि भवन में रख दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा इनकी पूजा अर्चना भी की जा रही है। लंबे समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.