मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की प्रगति के संबंध में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एडीएम ने जनपद के बड़े होटलों और रेस्टोरेंटों, मेडिकल हॉल, पेट्रोल पंप, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बड़े ठेकेदारों, आबकारी के लाइसेंस धारक दुकानदारों और ईट भट्टों के संचालकों को अनिवार्य रूप से सोलर लगवाना जरूरी है। इसे पूरा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। एडीएम ने कहा कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी जो जनपद के निवासी हैं, वे अपने घरों पर सोलर लगवाएं और इसके लाभों से बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। बताया कि भारत सरकार ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पीएम सूर्य घर मुफ्...