गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- गाजीपुर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा ने मरदह के जनता इंटर कालेज नारंगपुर रानीपुर में पहुंची। यहां पर मथुरा से आए सन्त पंकज महाराज ने कहा कि बड़े सौभाग्य से यह मानव शरीर पाने का मौका मिला। इससे अपना लोक-परलोक दोनों बनाए। जैसे रात्रि में हम स्वप्न देखते हैं तो स्वप्न सही मालूम होता है जब जागते हैं तो मालूम होता है यह स्वप्न था। इसी प्रकार दुनिया दस बीस सौ साल का स्वप्न है। उन्होंने कहा कि महाराज ने जाति-पांति के झगड़ों को मन की खुराफात बताया। वास्तव में मनुष्य की एक ही जाति मानव है और मानव का असली धर्म मानव धर्म है। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा, सदाचार, करुणा, परस्पर सद्भाव, मानव धर्म के गुण हैं। आप गांव-गांव में भजन केन्द्र बनाकर भजन करें। लोगों को शाकाहारी-सदाचारी बनायें। यह आपकी बह...