प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 19 -- कुंडा, संवाददाता। बड़े भाई के निधन के बाद गमजदा रहे छोटे भाई की हालत बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले गए। तेंरहवी के दिन ही उनकी सांस थम गई तो परिवार में हड़कंप मच गया। किसी तरह तेरहवीं के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पुरवा ऐंठू गांव निवासी 95 वर्षीय गौरीशंकर का कुछ दिन पहले निधन हो गया। मंगलवार को उनकी तेरहवीं थी। इसी बीच बड़े भाई के निधन के गम में छोटे भाई महादेव की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान तेरहवीं के दिन ही महादेव की भी सांस थम गई। 13 दिन में दो भाइयों की मौत से कोहराम मच गया। परिजन किसी तरह गौरीशंकर की तेरहवीं का कार्य निपटाने के बाद महादेव का अंतिम संस्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.